26 अप्रैल 2024 करंट अफेयर्स

✦ 26 अप्रैल 2024 करंट अफेयर्स

✯ स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, 2023 में रक्षा पर सर्वाधिक खर्च करने वाले देशों में भारत चौथा देश है।


❒ लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2024 —

  • हाल ही में 2024 का लता दीनानाथ मंगेशकर बॉलीवुड महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
  • 2023 में यह पुरस्कार लता मंगेशकर की बड़ी बहन आशा भोंसले को दिया गया था।
  • 2022 में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था।
  • इन पुरस्कारों की शुरूआत 2022 से की गई।
  • इस सम्मान में 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • 24 अप्रैल 2024 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार दिया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया।
  • 2024 के इस अवॉर्ड के अलावा एआर रहमान को मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड से व एक्टर रणदीप हुड्डा को विशेष अवॉर्ड से नवाजा गया है।
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 2022 में निधन हो गया था।

✯ विश्व ऊर्जा कांग्रेस 2024 का आयोजन नीदरलैंड में किया जा रहा है।
✯ भारत की पहली ​बहुउद्देशीय ताप और बिजली ग्रीन हाइड्रहेजन पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत ​हिमाचल प्रदेश राज्य में हुई है।
✯ हाल ही में चर्चा में रहा भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग संस्कृति मंत्रालय के तहत कार्यरत है।
✯ हाल ही में अमिताभ चौधरी को एक्सिस बैंक का एमडी व सीईओ फिर से बनाया गया है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *